
रीवा। पिछले दो दिन से मौसम खराब चल रहा है आसमान में दिन भर बादल छाये रहे. जिसके कारण सूर्य देव के दर्शन नही हुए. दोपहर शहर सहित जिले के कुछ हिस्सो में हल्की बूंदाबांदी हुई.
मौसम विभाग ने 24 घंटे के अंदर बारिश की संभावना जताई है. किसान अपनी फसलो को लेकर चिंतित है, अगर हल्की बारिश होती है तो नुकसान नही है. लेकिन ओलावृष्टि होती है तो फसलो को नुकसान होगा, खासकर दलहन एवं तिलहन फसल को, केवल गेंहू की फसल को फायदा होगा. सोमवार को जहा बादन बने रहे वही दूसरी दिन भी मंगलवार को दिन भर बादल छाये रहे, धूप नही निकली और ठंड बनी रही. न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री रहा जबकि अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री रहा. दो दिन से आसमान में बादल बने हुए है मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है, दोपहर को हल्की बूंदाबांदी हुई है. आसमान साफ होने के बाद एक बार फिर कड़ाके की ठंड बढ़ेगी. सुबह कोहरा का असर कम रहा, लेकिन ठंड बनी रही. बूंदाबांदी के बाद जैसे ही बादल हटेगे कोहरा पडऩे की संभावना जताई गई है, साथ ही तापमान मे 4 से 5 डिग्री की गिरावट दर्ज की जायेगी.
