जबलपुर: मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ, जबलपुर के जिला अध्यक्ष अटल उपाध्याय ने शासकीय कर्मचारियों की कालोनियों में पेयजल की गंभीर समस्या का मामला उठाया है। संघ का कहना है कि लोक निर्माण, शिक्षा, पुलिस, स्वास्थ्य, वन, राजस्व, नगर निगम सहित अन्य विभागों के आवासों में ट्यूबवेल से पर्याप्त पानी नहीं आ रहा, टंकियों की सफाई लंबे समय से नहीं हुई और कर्मचारियों को स्वयं पानी की व्यवस्था करनी पड़ रही है।
जिसमें मेडिकल के पीछे की कालोनी, पुलिस विभाग केंट थाना के सामने टपरिया नुमा आवास, गढ़ा थाना के आगे के आवास, बरगी हिल्स, राजस्व, पीडब्ल्यूडी, वन विभाग, आईटीआई शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग के आवास और विक्टोरिया कैंपस के आवास प्रमुख प्रभावित क्षेत्र है। संघ के जिला सचिव देवेंद्र पचौरी, कोषाध्यक्ष आलोक अग्निहोत्री, राजाराम डेहरिया, योगेंद्र मिश्रा, अजय दुबे, विनय नामदेव, सतीश उपाध्याय, राकेश उपाध्याय, अंशुल शाहू, सुशील गुप्ता, अर्जुन सोमवंशी, रवि बांगड़, राजू मस्के, और जी पी द्विवेदी मांग की है कि सभी शासकीय आवासों में स्वच्छ पीने का पानी उपलब्ध कराया जाए।
