पिस्टल देखने के दौरान चली थी गोली

रीवा। बिछिया थाना अन्तर्गत लोही में गोली गोली चालन की घटना का पुलिस ने 24 घंटे अंदर पर्दाफास करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. दरअसल पिस्टल देखने के दौरान गोली चली थी और शिवेन्द्र यादव को पेट में गोली लगी थी. जबकि बताया गया कि रिंग रोड़ के पास गोली मारी गई है. पुलिस ने जांच की और पूरी घटना का पर्दाफास हो गया. गोली मारने की घटना झूठी निकली.

पूरे मामले का खुलासा करते हुए प्रशिक्षु आई.पी. एस. राजीव अग्रवाल थाना प्रभारी बिछिया द्वारा बताया गया कि टीम गठित कर एवं शहर में लगे सीसीटीव्ही फुटेज को खंगाला गया. जिससे पता चला कि 13 मार्च को रात्रि 10.15 बजे प्रतीक पटेल उर्फ बादशाह निवासी कृष्णा नगर चिरहुला रीवा के किराये के मकान में अपने साथियों के साथ पार्टी के बाद प्रतीक पटेल के द्वारा अपने घर में रखी देशी पिस्टल को चेक करने के दौरान गोली साथी के पेट में लगने से घायल हो गया था. जिसे उपचार हेतु एसजीएमएच रीवा में भर्ती कराया गया था. जिसका उपचार एसजीएमएच रीवा में चल रहा है. जांच पर आरोपी प्रतीक पटेल उर्फ बादशाह के विरूद्ध अपराध धारा 110 बी.एन.एस. एवं 25/27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया जाकर आरोपी की तलाश शुरू की गई. मुखबिर की सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया. साथ ही देशी पिस्टल भी जप्त की गई है.

Next Post

सीधी पुलिस की स्ट्राइक से कांपे बदमाश, एक ही रात में 65 वारंटी गिरफ्तार

Sun Mar 15 , 2026
सीधी। जिले में कानून-व्यवस्था को अभेद्य बनाने और अपराधियों के मन में खौफ पैदा करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के निर्देशन में सीधी पुलिस ने बीती रात विशेष कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाकर बड़ी सफलता अर्जित की है। जिले के चप्पे-चप्पे पर तैनात पुलिस बल ने रात भर […]

You May Like