अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाली महिला गिरफ्तार

सिंगरौली। जिले के बैढ़न थाना क्षेत्र में अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार थाना बैढ़न में दर्ज अपराध में कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक सियाज केएम ने मीडिया कर्मियों को उक्त जानकारी से अवगत कराया है। इस दौरान एएसपी सर्वप्रिय सिन्हा, टीआई अशोक सिंह परिहार, अर्चना द्विवेदी मौजूद रहे।

एसपी ने बताया कि बैढ़न निवासी एक डॉक्टर आलोक (परिवर्तित नाम) ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके मोहल्ले में रहने वाली 24 वर्षीय महिला से इलाज के दौरान पहचान हुई थी। बाद में दोनों के बीच फोन पर बातचीत होने लगी। आरोप है कि 8 मई को महिला ने अपने एक साथी के साथ मिलकर वीडियो कॉल के दौरान अश्लील एवं आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड कर लिया और उसे वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने लगी। रुपये नहीं देने पर आरोपी द्वारा वीडियो डॉक्टर की पत्नी एवं सोशल मीडिया पर भेजने की धमकी दी गई। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला आरोपी को गिरफ्तार कर उसके मोबाइल फोन को जप्त कर लिया है। मामले में पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश और आगे की जांच कर रही।

Next Post

करंट लगने से युवक की मौत

Fri May 15 , 2026
सिंगरौली। निवास पुलिस चौकी क्षेत्र के समीपी महुआ गांव निवासी एक युवक को घर में काम करते वक्त बिजली करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार अशोक साहू पिता बाबूलाल साहू उम्र 18 वर्ष निवासी महुआ गांव को […]

You May Like

मनोरंजन