
इंदौर। केसरबाग वाइन शॉप के पास मोटरसाइकिल पर बैठने की बात पर एक अधेड़ से मारपीट और धमकाने का मामला सामने आया है. राजरानी नगर निवासी 47 वर्षीय कमल मनावरे की शिकायत पर राजेन्द्र नगर थाना पुलिस ने तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है.
कमल मनावरे केसरबाग वाइन शॉप के सामने खड़ी एक बाइक बैठा था इसी बात को लेकर वहां मौजूद तीन अज्ञात युवकों ने पहले उन्हें गालियां दीं और फिर मिलकर मारपीट शुरू कर दी. पीड़ित द्वारा विरोध करने पर आरोपियों ने धमकी दी कि यदि दोबारा उनकी बाइक पर बैठा तो जान से खत्म कर देंगे. पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट पर तीनों अज्ञात आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है.
