निर्यापक श्रमण योगसागर महाराज ससंघ गुना में करेंगे चातुर्मास

गुना। आचार्यश्री विद्यासागर महाराज के ज्येष्ठ भ्राता, परम प्रभावक एवं श्रेष्ठ निर्यापक श्रमण मुनिश्री योगसागर महाराज अपने 11 मुनियों के संघ के साथ चातुर्मास स्थापना हेतु गुना नगर की ओर पदविहार कर रहे हैं। गुना नगर में इस शुभ आगमन को लेकर समाज में अपार हर्ष और उल्लास की लहर व्याप्त है। मुनिसंघ की भव्य अगवानी के लिए शहर भर की जैन समाज की बैठक 27 जून को रात्रि 8:30 बजे से महावीर भवन चौधरी मोहल्ला में होगी। उल्लेखनीय है कि मुनिसंघ इन दिनों सनाई से पदविहार करते हुए मंडी बामोरा पहुंचा, जहां नगर समाज द्वारा भव्य स्वागत किया गया। समाजजनों ने गुरुवर के पाद प्रक्षालन, आरती और मंगल आराधना कर भावभीना स्वागत किया। समाज की ओर से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुनिसंघ सिरोंज व आरोन होते हुए आगामी 3 से 5 जुलाई के बीच गुना नगर में मंगल प्रवेश करेगा।

Next Post

हाईटेक गौशाला के भूमि पूजन पर हिंदू-मुस्लिम पक्ष में टकराव, वक्फ बोर्ड भी विवाद में कूदा 

Thu Jun 26 , 2025
भोपाल। कोलार क्षेत्र स्थित अकबरपुर गांव में प्रस्तावित हाईटेक गौशाला के भूमि पूजन ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। यह मामला हिंदू और मुस्लिम समुदाय के बीच टकराव का कारण बन गया है। कांग्रेस नेता अश्विनी श्रीवास्तव ने इस जमीन पर गौशाला बनाने की योजना के तहत भूमि पूजन […]

You May Like