ड्रग्स तस्करी के मामले में क्राइम ब्रांच पहुंचा मोनिस

भोपाल। ड्रग्स तस्करी के मामले में जमानत पर रिहा मोनिस खान बुधवार को क्राइम ब्रांच पहुंचा. अपने वकीलों के साथ अधिकारियों के पास पहुंचे मोनिस ने कागजी कार्रवाई को पूरा किया. मोनिस को ड्रग्स तस्करी के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दी है.

मोनिस का नाम ड्रग्स तस्करी के मामले में गिरफ्तार आरोपी आशु ने लिया था. इसके बाद मोनिस के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की. मोनिस ने तस्करी मामले में अपना नाम आने की बात को पूरा तरह से नाकारा है. उसने अपनी जानकारी में यह बताया है कि वह अपना व्यवसाय चलाता है. काम के लिए वह विदेश यात्रा पर था. ड्रग्स तस्करी के मामले में नाम आने पर उसने कोर्ट में अपनी जमानत याचिका लगाई थी, जिसे मंजूर कर लिया गया है.

Next Post

आशीष और वंशिका करेंगे दिल्ली की सब जूनियर कबड्डी टीमों की कप्तानी

Wed Nov 26 , 2025
नयी दिल्ली, 26 नवम्बर (वार्ता) आशीष और वंशिका 35वीं सब-जूनियर राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में बालक व बालिका वर्ग में दिल्ली की टीमों की कप्तानी करेंगे। दिल्ली राज्य कबड्डी संघ के महासचिव रामबीर सिंह के अनुसार यह प्रतियोगिता 27 से 30 नवंबर 2025 तक रयात बहरा इंस्टिट्यूट, गोहाना, सोनीपत, हरियाणा में […]

You May Like