नयी दिल्ली, 26 नवम्बर (वार्ता) आशीष और वंशिका 35वीं सब-जूनियर राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में बालक व बालिका वर्ग में दिल्ली की टीमों की कप्तानी करेंगे।
दिल्ली राज्य कबड्डी संघ के महासचिव रामबीर सिंह के अनुसार यह प्रतियोगिता 27 से 30 नवंबर 2025 तक रयात बहरा इंस्टिट्यूट, गोहाना, सोनीपत, हरियाणा में आयोजित हो रही है।
निरंजन सिंह के अनुसार दोनों टीमें इस प्रकार हैं :
बालक वर्ग :आशीष (कप्तान), नितेश, वीरेश, मानव छिल्लर, नैतिक मावी, हरिओम, वंश तोमर, बृजेश, विशाल कुमार, ऋषभ, साहिल,अनिकेत शर्मा, लोकेश, सिद्धांत
बबली (मैनेजर), सुरेश कुमार (कोच)
बालिका वर्ग: वंशिका (कप्तान), दीपांशी, उज्जवल, तमन्ना, कामिनी, आरती कुमार, प्रिया कश्यप, दिव्यांशी, खुशी, दिया, तनीषा,खुशी,यशिका, श्वेता
सुरेश मान (मैनेजर), श्रीमति शशि (कोच)
