नयी दिल्ली, (वार्ता) केन्द्र सरकार द्वारा पेपर लीक के मामलों की सुनवाई के लिए फास्टट्रैक कोर्ट गठित करने का निर्णय लिये जाने के कुछ ही घंटों में दिल्ली उच्च न्यायालय ने ऐसे कोर्ट का गठन कर सुश्री अनु ग्रोवर बालिगा को विशेष न्यायाधीश नियुक्त किया है।
पेपर लीक मामलों की त्वरित सुनवाई के लिए फास्टट्रैक कोर्ट गठित करने की घोषणा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज सुबह की थी। दिल्ली उच्च न्यायालय ने एक आदेश में कहा है कि फास्टट्रैक कोर्ट राउज एवेन्यू कोर्ट परिसर से संचालित होगा और सुश्री अनु ग्रोवर बालिगा इसकी विशेष न्यायाधीश होंगी। इससे पहले वह तीस हजारी अदालत में मध्यस्थता केन्द्र की प्रभारी न्यायाधीश थी।
राउज एवेन्यू कोर्ट में पेपर लीक या परीक्षा में अनुचित साधनों के इस्तेमाल से जुड़े सभी मामलों अब फास्टट्रैक कोर्ट में हस्तांतरित कर दिये जायेंगे।
