एआई से युवती की अश्लील तस्वीरें बनाईं, इंस्टाग्राम पर डालकर मांगे रुपए

इंदौर: बेटमा क्षेत्र में एआई तकनीक का इस्तेमाल कर युवती की फर्जी अश्लील तस्वीरें तैयार करने और उन्हें इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है. आरोपी ने युवती के नाम से फर्जी अकाउंट बनाकर रुपयों की मांग की. रकम देने से इनकार करने पर उसकी एडिट की गई तस्वीरें सोशल मीडिया पर डाल दीं. शिकायत के बाद पुलिस ने तकनीकी जानकारी जुटाकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.

अज्ञात व्यक्ति ने उसके नाम से फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया था. इसके जरिए वह लगातार रुपयों की मांग कर रहा था. युवती ने जब पैसे देने से मना किया तो आरोपी ने एआई और फोटो एडिटिंग टूल की मदद से उसकी करीब छह आपत्तिजनक तस्वीरें तैयार कर लीं. इसके बाद इन्हें उसी फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर अपलोड कर दिया. मामले की शिकायत मिलने के बाद बेटमा पुलिस ने जांच साइबर सेल को सौंपी. साइबर सेल ने सोशल मीडिया कंपनी मेटा से फर्जी अकाउंट से संबंधित तकनीकी जानकारी मांगी.

रिपोर्ट में सामने आया कि संबंधित इंस्टाग्राम अकाउंट 16 जून 2026 को एक मोबाइल नंबर के जरिए बनाया गया था. तकनीकी रिपोर्ट और पीड़िता के बयान के आधार पर बेटमा पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट सहित संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है. पुलिस अब अकाउंट बनाने में इस्तेमाल मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपी की पहचान और लोकेशन का पता लगाने में जुटी है

Next Post

कांवड़ यात्रा पर निकले युवक को कार ने मारी टक्कर, अस्पताल में मौत

Mon Aug 24 , 2026
इंदौर: तेजाजी नगर क्षेत्र में तेज रफ्तार कार की टक्कर से घायल कांवड़िये की इलाज के दौरान मौत हो गई. हादसा शनिवार रात चमेली देवी कॉलेज के पास हुआ था. टक्कर के बाद चालक कार लेकर भाग निकला, जिसका अब तक पता नहीं चल पाया है.मृतक की पहचान 22 वर्षीय […]

You May Like