सराफा चोरों पर पुलिस का शिकंजा: मंडला में 52 लाख और इंदौर में 15 लाख की रिकवरी

भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने प्रदेश में संपत्ति संबंधी अपराधों के खिलाफ कार्रवाई तेज करते हुए मंडला और इंदौर में ज्वेलरी चोरी के मामलों का सफल खुलासा किया है। दोनों मामलों में कुल मिलाकर 67 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति बरामद की गई है।

मंडला के पिंडरई बाजार में सराफा व्यापारी पवन कुमार सोनी की शिकायत पर पुलिस ने विशेष टीम गठित की। व्यापारी ने करीब 50 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण, नगदी और दस्तावेज चोरी होने की सूचना दी थी। सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें दो विधि विरुद्ध बालक भी शामिल हैं। आरोपियों के कब्जे से 52 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति और वारदात में प्रयुक्त वाहन बरामद किया गया।

इसी तरह इंदौर के सराफा क्षेत्र में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चांदी चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 15 लाख रुपये से अधिक के आभूषण, एक स्कूटी और मोबाइल फोन जब्त किए।

पुलिस ने नागरिकों से सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत देने की अपील की है।

 

Next Post

पटवा समाज ने की पटवा बोर्ड के गठन की मांग

Sat May 2 , 2026
मुलताई। अखिल भारतीय पटवा वैश्य महासभा के बैनर तले समाज के द्वारा मांगें प्रस्तुत की गई।अखिलभारतीय श्री पटवा वैश्य महासभा के नगर अध्यक्ष गगनदीप खेरे ने विधायक चंद्रशेखर देशमुख को दिए ज्ञापन में बताया कि पटवा समाज परंपरागत रूप से सूत, धागा, कारीगरी एवं लघु व्यवसाय से जुड़ा हुआ समाज […]

You May Like