पटवा समाज ने की पटवा बोर्ड के गठन की मांग

मुलताई। अखिल भारतीय पटवा वैश्य महासभा के बैनर तले समाज के द्वारा मांगें प्रस्तुत की गई।अखिलभारतीय श्री पटवा वैश्य महासभा के नगर अध्यक्ष गगनदीप खेरे ने विधायक चंद्रशेखर देशमुख को दिए ज्ञापन में बताया कि पटवा समाज परंपरागत रूप से सूत, धागा, कारीगरी एवं लघु व्यवसाय से जुड़ा हुआ समाज है, जो वर्षों से अपनी आजीविका स्वयं के श्रम एवं कौशल से चलाता आ रहा है। वर्तमान समय में इस समाज को संगठित एवं सशक्त बनाने की आवश्यकता है।मध्यप्रदेश में पटवा समाज बोर्ड का गठन शीघ्र किया जाए, ताकि समाज के सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक विकास हेतु योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन हो सके।

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना का लाभ पटवा समाज के पात्र हितग्राहियों को प्राथमिकता के साथ दिलाया जाए, जिससे पारंपरिक कारीगरों को आर्थिक मजबूती एवं रोजगार के नए अवसर प्राप्त हो सकें।

 

Next Post

भोपाल मेट्रो: रायसेन रोड पर फ्लाईओवर के ऊपर से दौड़ेगी मेट्रो, जल्द शुरू होगी जेके रोड से प्रभात चौराहे तक खुदाई

Sat May 2 , 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल में मेट्रो रेल परियोजना का काम अब तेजी से आगे बढ़ रहा है. शहर में ब्लू और ऑरेंज लाइन पर निर्माण कार्य गति पकड़ चुका है. जहां-जहां अतिक्रमण बाधा बन रहा है, वहां प्रशासन की मदद से उसे हटाकर काम आगे बढ़ाया जा रहा है. भदभदा से […]

You May Like