पेड़ की छंटाई कर रहे ग्रामीण को लगा करंट

आष्टा. समीपस्थ ग्राम कोठरी में घर के पास पेड़ की छंटाई कर रहे 55 वर्षीय ग्रामीण की करंट लगने से मौत हो गई. पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच प्रारंभ कर दी है.प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम कोठरी निवासी 55 वर्षीय प्रहलाद आ. रामप्रसाद बुधवार दोपहर घर के समीप पेड़ पर चढ़कर छंटाई कर रहे थे. बताया जाता है कि पेड़ के ऊपर से 33 केवी लाईन निकली है. पेड़ की छंटाई करते वक्त उनका संपर्क हाईटेंशन लाईन से हो गया. करंट लगने से वह नीचे आ गिरे और मौके पर ही उनकी मौत हो गई. परिजन उन्हें जिला अस्पताल लाए जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेज दिया है. इसी तरह जावर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति के खेत पर अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई है. शव 6 से 7 दिन पुराना होना बताया जा रहा है, जो बदबू तक मारने लगा था. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पीएम के लिए आष्टा पीएम के लिए भिजवाया. पुलिस के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि खेत पर अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा है. इसके बाद पुलिस हरकत में आई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा तो शव के पास पानी की बोतल, कंबल आदि पड़े हुए थे. हालांकि यह शव किसका है उसकी शिनाख्त अब तक नहीं हो सकी है.

Next Post

पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला: मारपीट, आगजनी और हत्या की कोशिश, 25 पर FIR

Wed Jun 11 , 2025
पथरिया/दमोह। मगरोन थाना क्षेत्र में डायल 100 में पदस्थ आरक्षक बलराम ठाकुर और पायलट मनोज सिंह राजपूत पर जानलेवा हमला हुआ. मंगलवार रात पैरवारा गांव में एक अवैध जेसीबी कब्जे की सूचना पर दोनों मौके पर पहुंचे थे, जहां करीब 30 से 40 लोगों ने उन्हें घेर लिया. आरोपियों ने […]

You May Like