पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला: मारपीट, आगजनी और हत्या की कोशिश, 25 पर FIR

पथरिया/दमोह। मगरोन थाना क्षेत्र में डायल 100 में पदस्थ आरक्षक बलराम ठाकुर और पायलट मनोज सिंह राजपूत पर जानलेवा हमला हुआ. मंगलवार रात पैरवारा गांव में एक अवैध जेसीबी कब्जे की सूचना पर दोनों मौके पर पहुंचे थे, जहां करीब 30 से 40 लोगों ने उन्हें घेर लिया. आरोपियों ने पहले जबरन शराब पिलाई, मारपीट की, और एक ट्रैक्टर में आग लगाकर दोनों पुलिसकर्मियों को उसमें धकेलने की कोशिश की. कुछ ग्रामीणों के हस्तक्षेप से वे बच पाए और थाने को सूचना दी. घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है. आरक्षक बलराम ने आरोप लगाया कि हमला पूर्व नियोजित था और इसके वीडियो आरोपियों के मोबाइल में हैं.पुलिस अधीक्षक श्री सोमवंशी ने मौके पर पहुंचकर जांच की और कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए. अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि 20 25 अन्य पर एफआईआर दर्ज हुई है. आरक्षक ने चेतावनी दी थी कि कार्रवाई नहीं हुई तो वह आत्महत्या करेगा. एसपी की तत्परता और गिरफ्तारी के बाद वह संतुष्ट नजर आया. पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है.

 

Next Post

नाबालिग के साथ गैंगरेप नही छेडख़ानी का दर्ज हुआ मामला , एक हिरासत में, अज्ञात की तलाश

Wed Jun 11 , 2025
रीवा। गांधी स्मृति चिकित्सालय में भर्ती महिला की नाबालिग बेटी से कथित तौर पर दुष्कर्म का मामला पहले सामने आया और पीडि़ता की शिकायत पर अमहिया थाना पुलिस ने छेडख़ानी का मामला अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया. एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है, जबकि अन्य की तलाश की […]

You May Like