
अनूपपुर।कांग्रेस पार्टी जिलाध्यक्ष रमेश सिंह ने बताया कि अनूपपुर जिला कांग्रेस कमेटी फ्लाई ओवर ब्रिज निर्माण कार्य में लेट लतीफी को लेकर अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन करेगी।क्योंकि दो दशक से बहुप्रतीक्षित रेल्वे फ्लाईओवर निर्माण का कार्य प्रारंभ है,उक्त फ्लाई ओवर निर्माण कार्य के चलते अनूपपुर शहर दो भागों में विभाजित हो गया है,जिससे बाजार व लाइन पार का संपर्क टूट सा गया है।जिसके कारण दोनों ओर के व्यापारियों के व्यवसाय पर भी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है।लाइन पार जिला चिकित्सालय,जिला न्यायालय,तहसील कार्यालय तथा महत्वपूर्ण शिक्षण संस्थानों के कारण नागरिकों सहित दूर दराज से आने जाने वाले लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है,ऐसी स्थिति में ओवर ब्रिज निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण किए जाने की आवश्यकता है।
इसकी शुरुआत 21 मार्च शुक्रवार को सुबह 10:00 बजे से पुलिस थाना अनूपपुर के समक्ष अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन प्रारंभ करेगी।
