हर जिले में बनेगा गीता भवन, कैबिनेट बैठक में निर्णय

भोपाल: मध्यप्रदेश सरकार ने धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण और प्रचार-प्रसार को बढ़ावा देने के लिए एक अहम फैसला लिया है। मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में यह निर्णय लिया गया कि प्रदेश के सभी जिलों में गीता भवन का निर्माण किया जाएगा।

गीता भवन धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का केंद्र बनेगा, जहां गीता पाठ, प्रवचन और विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। सरकार का मानना है कि इससे युवाओं और समाज को भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं से जोड़ने में मदद मिलेगी। कैबिनेट ने इसके लिए आवश्यक बजट और निर्माण प्रक्रिया को चरणबद्ध तरीके से लागू करने की मंजूरी दी

Next Post

राज्यपाल मंगुभाई पटेल कल सिवनी जिले में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे

Tue Aug 19 , 2025
सिवनी। राज्यपाल मंगुभाई पटेल दिनांक 19 से 21 तक मंडला, सिवनी एवं बालाघाट जिलों के प्रवास पर रहेंगे। इसी क्रम में राज्यपाल निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कल 20 अगस्त को मंडला जिले में आयोजित कार्यक्रमों शामिल होने के उपरांत दोपहर 02 बजे सिवनी जिले के केवलारी विकासखंड के ग्राम झोला […]

You May Like