रीवा ASP का वॉट्सएप हुआ हैक परिचितो को पैसे के लिए आने लगे मैसेज सायबर सेल लगा हैकर की तलाश में

रीवा, रीवा जिले की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भावना मरावी का व्हाट्सएप अज्ञात है हैकरों द्वारा हैक कर लिया गया है जिसके बाद अब उनके परिचितों को पैसे भेजने के लिए मैसेज जा रहे हैं

जैसे ही इसकी जानकारी एएसपी भावना मरावी को हुई तो उन्होंने तत्काल साइबर सेल के माध्यम से हैकर का पता लगाना शुरू कर दिया है और व्हाट्सएप नंबर को भी बंद किया जा रहा है

इस पूरे मामले को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भावना मरावी ने बताया कि जिस व्हाट्सएप नंबर को अज्ञात है हैकरो द्वारा हैक किया गया है और उनके परिचयतों को पैसा भेजने के लिए मैसेज किया जा रहा है वह उनका काफी पुराना नंबर है जिससे वह व्हाट्सएप का संचालन करती थी

एएसपी ने बताया कि आज ही उन्हें भी जानकारी हुई कि उनका व्हाट्सएप हैक कर लोगों से पैसे मांगे जा रहे हैं जिसके बाद उन्होंने इसे बंद करने के लिए और हैकर का पता लगाने के लिए साइबर सेल के माध्यम से प्रयास शुरू कर दिए हैं।

वहीं एएसपी ने लोगों से अपील की है कि अगर उनके इस व्हाट्सएप नंबर से किसी को मैसेज जाता है तो वह हैकरों के झांसे में न फंसे।

Next Post

रीवा-बनारस हाईवे पर सड़क हादसा: तेज रफ्तार बोलेरो ने साइकिल सवार को टक्कर मार पेड़ से टकराई 

Mon Sep 21 , 2026
रीवा,  रीवा-बनारस नेशनल हाईवे पर सोमवार को एक सड़क हादसा हो गया। मनगवां थाना क्षेत्र के अंतर्गत जरहा पुल के समीप एक तेज रफ्तार बोलेरो के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए एक साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी। साइकिल सवार को टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित हुई […]

You May Like