
जबलपुर। लार्डगंज में शनिवार दोपहर अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो गई।पुलिस के मुताबिक सूरज रैकवार निवासी दुर्गानगर ग्वारीघाट ने सूचना दी कि वह टाईल्स का काम करता है दोपहर लगभग 12-30 बजे उसके बड़े भाई शिवा रैकवार को लार्डगंज में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उसे गंभीर चोटें आ गई। घायल को आनन-फानन में उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टर ने चैक कर शिवा रैकवार 26 वर्ष निवासी दुर्गानगर ग्वारीघाट को मृत घोषित कर दिया है। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है। साथ ही पतासाजी शुरू कर दी है।
