हाईवे पर बड़ा हादसा टला, मीडियन में फंसी स्लीपर बस

शिवपुरी: जिले के बदरवास थाना क्षेत्र में बुधवार तड़के एनएच 46 पर इंदौर से ग्वालियर जा रही कृष्णा ट्रेवल्स की स्लीपर बस क्रमांक एमपी 31 जेडडी 8199 अनियंत्रित होकर हाईवे के मीडियन में उतर गई। गीली मिट्टी में बस फंस जाने से वह पलटने से बच गई और बड़ा हादसा टल गया। दुर्घटना में बामौरकला निवासी मोनिका जाटव सहित कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आईं। सूचना पर पहुंची बदरवास पुलिस ने सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालकर आगे की यात्रा की व्यवस्था कराई। यात्रियों ने चालक पर तेज रफ्तार और लापरवाही से बस चलाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Next Post

भैंस चोरी की घटनाओं से नाराज़ गुर्जर समाज का पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर प्रदर्शन

Wed Jul 8 , 2026
श्योपुर: जिले के डेंगदा सहित अन्य गांवों से हुई भैंस चोरी की घटनाओं को लेकर जिले भर से आए गुर्जर समाज के लोगों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव किया। ग्रामीणों का आरोप है कि भैंस चोरी करने वाले अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं, लेकिन पुलिस अब तक उन्हें पकड़ने […]

You May Like