खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 की निशानेबाजी स्पर्धा में राजस्थान ने जीता स्वर्ण पदक

नयी दिल्ली (वार्ता) डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में सोमवार को आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम (यूथ) स्पर्धा में राजस्थान की टीम ने रोमांचक मुकाबले में स्वर्ण पदक जीता।

आज यहां हुई निशानेबाजी स्पर्धा में राजस्थान के मयंक चौधरी और प्राची की जोड़ी ने शुरुआत से ही बढ़त बनाई। हालांकि उत्तर प्रदेश की टीम, जिसमें देव प्रताप और उर्वा चौधरी शानदार वापसी करते हुए स्कोर को बराबरी पर ला दिया। राजस्थान की टीम ने अपने खेल में निरंतरता बनाए रखते हुए मुकाबले जीत लिया और उत्तर प्रदेश को रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

वहीं दिल्ली की टीम के नियमिका राणा और हार्दिक बंसल ने हरियाणा की कनक और प्रतीक श्योकंद को हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया।

Next Post

उत्तर प्रदेश तैयार करेगा ग्रैंड मास्टर

Tue May 6 , 2025
कानपुर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में शतरंज गतिविधियों को नई दिशा और गति देने के लिए राज्य की शतरंज की रेगुलेटरी संस्था यूपी चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन ने एक समग्र दीर्घकालिक और अल्पकालिक योजना तैयार की है। इस योजना के अंतर्गत प्रदेश के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं का अनुभव […]

You May Like