ऐतिहासिक गिरावट के साथ बंद हुआ रुपया

मुंबई, 12 दिसंबर (वार्ता) बैंकों के डॉलर खरीद बढ़ाने से रुपये में सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिवस पर शुक्रवार को भी गिरावट रही और यह ऐतिहासिक निचले स्तर पर बंद हुआ।

भारतीय मुद्रा आज 17.50 पैसे की गिरावट के साथ 90.4950 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई। वहीं बीच कारोबार में यह 90.56 रुपये प्रति डॉलर तक टूट गयी थी। दोनों इसका नया रिकॉर्ड है।

पिछले कारोबारी दिवस पर गुरुवार को रुपये 90.32 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

रुपया आज 11 पैसे टूटकर 90.43 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और 90.56 रुपये प्रति डॉलर तक टूट गया। एक समय यह 90.28 रुपये प्रति डॉलर तक मजबूत भी हुआ था।

दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर सूचकांक में तेजी से रुपये पर दबाव रहा जबकि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में नरमी तथा घरेलू शेयर बाजारों की तेजी ने इसे समर्थन दिया।

 

 

Next Post

भारत ने एशियाई युवा पैरा गेम्स में जीते 18 पदक

Sat Dec 13 , 2025
दुबई, 13 दिसंबर (वार्ता) भारतीय पैरा एथलीटक दल ने एशियाई युवा पैरा गेम्स दुबई 2025 अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में 18 पदक जीतकर शनिवार को अपने अभियान का समापन किया। दुबई में 10 से 13 दिसंबर तक चले इस टूर्नामेंट के पांचवें संस्करण में भारत ने आठ स्वर्ण, चार रजत और छह […]

You May Like