उचेहरा : जिले में बिजली चोरी और अवैध विद्युत उपयोग के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत मैहर संभाग के अधिकारियों ने उचेहरा क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 25 प्रकरण दर्ज किए हैं. मैहर संभाग के कार्यपालन अभियंता के नेतृत्व में विभिन्न वितरण केंद्रों के कनिष्ठ अभियंताओं की संयुक्त टीम ने क्षेत्र के इचौल, करही कला, पोंडी गारादा, उचेहरा, पिपरी और पलहनपुर गांवों में औचक निरीक्षण किया.
अचानक हुई इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने वालों में हड़कंप मच गया और लोग अपने उपकरण छिपाने लगे. जांच के दौरान विद्युत अधिनियम के तहत कुल 25 प्रकरण तैयार किए गए जिनमें धारा 126 के तहत 1 मामला और धारा 135 के तहत बिजली चोरी के 24 मामले शामिल हैं. मौके पर अनियमितता पाए जाने पर टीम ने नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई पूरी की.
विभाग ने क्षेत्र के सभी उपभोक्ताओं से विभाग ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी ऐसे औचक निरीक्षण और सख्त अभियान लगातार जारी रहेंगे. इस संयुक्त कार्रवाई दल में कनिष्ठ अभियंता शिव नारायण त्रिपाठी, विवेकानंद द्विवेदी, सतीश पटेल और अनुराग पाण्डेय सहित विद्युत विभाग का अमला प्रमुख रूप से शामिल रहा.
