बेखौफ चोरों ने पुलिस कालोनी को बनाया निशाना

बुधनी। नगर में बीती रात चोरों ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देते हुए दो अलग-अलग वार्डों में सूने मकानों को निशाना बनाया. वार्ड क्रमांक 4 में थाना क्षेत्र के नजदीक स्थित पुलिस कॉलोनी में चोरी की वारदात सामने आई, जबकि वार्ड क्रमांक 12 की गुरुआ बाबा कॉलोनी में शिक्षिका के सूने मकान का ताला तोड़कर जेवरात, नकदी और स्कूटी ले उड़े

पुलिस कॉलोनी में रहने वाले विपिन दिवाकर के घर को चोरों ने निशाना बनाया और गहनों पर हाथ साफ कर दिया. थाने के नजदीक हुई इस वारदात के बाद लोगों ने रात्रि गश्त और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की मांग की है. इसी तरह वार्ड क्रमांक 12 गुरुआ बाबा कॉलोनी निवासी शिक्षिका सायरा बानो कुरैशी 24 सितंबर की रात करीब 11.30 बजे वह पति, बेटे और बेटी के साथ भोपाल गई थीं. 27 सितंबर की शाम करीब 7.30 बजे लौटने पर घर का ताला टूटा मिला. अंदर गोदरेज अलमारी का ताला भी टूटा था. अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात, नकदी, बैंक पासबुक, एटीएम कार्ड व अन्य दस्तावेज गायब थे. घर की गैलरी में खड़ी एक्टिवा भी नहीं मिली. पुलिस ने मामले दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है.

 

 

Next Post

स्पर्धा में मयंक ने किया स्कूल का प्रतिनिधित्व

Tue Sep 29 , 2026
सीहोर। नगर के दि ऑक्सफोर्ड हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्र मयंक मेवाड़ा ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त कर अंडर-14 संभाग स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में विद्यालय का प्रतिनिधित्व किया. संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में सहभागिता कर मयंक ने अपने खेल कौशल, अनुशासन एवं टीम भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. मयंक […]

You May Like