
मंदसौर। फौजी गरबा मंडल सूर्य नगर द्वारा माँ दुर्गा की महाआरती पुलिस अधीक्षक मंदसौर श्री विनोद कुमार मीणा की उपस्थिति में बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ सम्पन्न हुई। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, मातृशक्ति एवं आसपास के ग्रामवासियों की उपस्थिति रही।
लगातार 16 वर्षों से सैनिक भाइयों द्वारा आयोजित इस अनूठे गरबा में धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक परंपरा और राष्ट्रभक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला।
महाआरती के अवसर पर सूर्य नगर के लगभग 60 वीर सैनिकों का स्मरण एवं सम्मान किया गया। पुलिस अधीक्षक मंदसौर श्री विनोद कुमार मीणा, अफजलपुर थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह कनेश, रावले अमर सिंह चंद्रावत, भूतपूर्व सैनिक सेवा परिषद के जिला अध्यक्ष मुकेश गुर्जर व उनकी टीम, नीमच से आए सैनिक भाइयों सहित अनेक विशिष्टजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में फौजी गरबा मंडल के कमल सिंह चंद्रावत, मदनलाल धनगर, दशरथ सिंह डांगी, रघुनाथ सिंह राठौड़, सामंत सिंह चंद्रावत, सुभाष धनगर, प्रभुलाल गुर्जर, मुकेश डांगी, घनश्याम शिकारी, सुभाष शिकारी, सागर सिंह चंदेल, अनिल प्रजापति, अर्जुन सिंह डांगी, राजू शर्मा एवं लक्की भावसार सहित कई सैनिक भाइयों की उपस्थिति विशेष रूप से रही।
