दो वर्षों से नहीं मिली हम्मालों को मजदूरी, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

दमोह। तेंदूखेड़ा नगर में दो वर्ष से शासकीय खरीदी केन्द्रों में मजदूर खरीदी के दौरान किसानों के गेहूं धान, सरसों, मूंग, उड़द की तुलाई सफाई बोरियों, से खाद्यान उतारना लादना, सहित ट्रकों में मॉल चढ़ाने का कार्य करते हैं लेकिन मजदूरों को उनकी मेहनत की मजदूरी जो लाखों रुपए होती है नहीं मिलने से परेशान हैं। किसानों ने थाने में लिखित आवेदन देकर जांच की मांग कर मजदूरी की राशि हम्मालों को दिलाने की मांग की है। साथ ही एस डी एम को भी ज्ञापन सौंपकर न्याय दिलाने का अनुरोध किया है।

दस लाख रुपए से ज्यादा बकाया राशि

इस संबंध में हम्माल भगवान अहिरवार, सूरज अहिरवार, शाहिद, अभिषेक सहित अन्य ने बताया कि हम लोगों ने शासकीय खरीदी केंद्र में किसानों से खरीदे गए। खाद्यान्न की तुलाई सफाई बोरियों में भरने का कार्य करवाया था पर मजदूरी की राशि न मिलने से करीब 70 से अधिक मजदूर परेशान होकर थाने में लिखित आवेदन और एस डी एम को आवेदन देकर खरीदी केंद्र प्रभारियों से मजदूरी की राशि दिलाने की मांग की है। चार खरीदी प्रभारियों के नाम सामने आए हैं जिनमें संतोष लोधी 600000 रुपए मजदूरी की राशि, पूरा करौंदी समिति प्रबन्धक को 85000रुपए, डोमल साहू 150000, माधव लोधी चना मसूर तुलाई 80000 रुपए मजदूरी मांगने पर आज कल कहकर टाल रहे हैं।

इनका कहना है

मजदूरों के द्वारा मजदूरी की राशि न मिलने का शिकायती आवेदन दिया जिसको कलेक्टर को भेजकर कलेक्टर के निर्देश पर कार्यवाही कर मजदूरों को मजदूरी का भुगतान कराया जाएगा।

सी जी गोस्वामी, अनुविभाग अधिकारी राजस्व, तेंदूखेड़ा

 

थाने में मजदूरों ने मजदूरी नहीं मिलने का शिकायती आवेदन दिया है, आवेदन की जांच कर कार्यवाही की जाएगी।

संजय सिंह, एस आई तेंदूखेड़ा

Next Post

घर में लगी भीषण आग, आशियाना जलकर खाक, लाखों का नुकसान

Tue Sep 15 , 2026
बालाघाट। तिरोड़ी तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम महकेपार में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। ग्राम के नारायण कोठेकार के घर में सुबह लगभग 7 बजे अचानक आग लग गई। आग ने देखते ही देखते भीषण रूप धारण कर लिया और पूरा मकान उसकी चपेट में आ गया। […]

You May Like