आयशा जफर का रिकार्ड तेज शतक, पाकिस्तान ने जिम्बाब्वे को हराया

कराची, 13 मई (वार्ता) आयशा जफर (नाबाद 102) की रिकार्ड शतकीय पारी की बदौलत पाकिस्तान की महिला टीम ने पहले टी-20 मुकाबले में जिम्बाब्वे को 153 रनों से शिकस्त दी। इस जीत के साथ पाकिस्तान ने तीन मैचों 1-0 से बढ़त बना ली है।

मंगलवार रात खेले गये मुकाबले में आयशा जफर ने अपनी दो छक्के और 15 चौके लगाए और पाकिस्तान महिला के लिए रिकॉर्ड जीत में तीसरा सबसे तेज महिला टी-20 शतक बनाया। उनकी नाबाद 47 गेंदों में 102 रनों की पारी के दम पर पाकिस्तान ने पांच विकेट पर 237 रन का स्कोर बनाया। यह पहली बार था जब उन्होंने इस प्रारुप में 200 का आंकड़ा पार किया। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी जिम्ब्बावे की टीम पाकिस्तानी गेंदबाजी आक्रमण के आगे 84 रन पर ढे़र हो गई। जिम्ब्बावे की ओर से नताशा मटोम्बा (24), एडेल जिमुनु (18) और बिलवड बिजा (10) ही दहाई अंक तक पहुंच सके। पाकिस्तान ने 153 रनों से बड़ी जीत दर्ज की। यह टी-20 में रनों के हिसाब से उनकी अब तक की सबसे बड़ी जीत थी।

31 साल की जफर ने लगभग दो साल बाद मार्च में टीम में वापसी की थी। उन्होंने लेग-साइड हिट्स के साथ शानदार प्रदर्शन किया, अपना पहला टी-20 अर्धशतक बनाया और इसे इसे तीन अंकों में तब्दील किया। इसके अलावा आलिया रियाज ने (48) और गुल फिरोजा ने (37) रनों का योगदान दिया। पाकिस्तान की ओर से फातिमा सना ने तीन विकेट लिये। सादिया इकबाल, नतालिया परवेज को दो-दो विकेट मिले। रमीन शमीम ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

 

 

Next Post

टॉप चार में से कोई भी टीम अभी खुद को सुरक्षित नहीं मान सकती: मोहम्मद कैफ

Wed May 13 , 2026
नयी दिल्ली, 13 मई (वार्ता) गुजरात टाइटन्स ने सनराइजर्स हैदराबाद पर 82 रनों की शानदार जीत दर्ज करके टाटा आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल में टॉप पर जगह बना ली है, क्योंकि प्लेऑफ़ की दौड़ अब और तेज हो गई है। जियो हॉटस्टार के ‘गूगल सर्च एआई मोड मैच सेंटर लाइव’ […]

You May Like