भिंड में मंदिर में सो रहे पुजारी को ‘ब्लैक कोबरा’ ने डसा, हुई मौत

भिंड। भिंड के शिव मंदिर में सो रहे पुजारी को ब्लैक कोबरा ने काट लिया जिसके बाद पुजारी ने ग्रामीणों को जानकारी दी। अस्पताल में इलाज के दौरान पुजारी की मौत हो गई।

कुरथरा गांव के पुजारी ब्रह्मानंद बौहरे मंदिर परिसर में सो रहे थे। इसी दौरान अचानक ब्लैक कोबरा में उन्हें डस लिया। मामले की जानकारी लगते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। पुजारी को तत्काल जिला अस्पताल भिंड ले जाया गया। यहां पर डॉक्टर ने पुजारी को मृ़त घोषित कर दिया।

*हवन कुंड में छिपा था ब्लैक कोबरा*

ब्लैक कोबरा डसने के बाद मंदिर परिसर में बने हवन कुंड में जाकर छिप गया। इसके बाद मौके पर स्नैक कैचर यानी सर्पमित्र को बुलाया गया। उसने आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सांप को पकड़ लिया। उन्होंने सर्प को ब्लैक कोबरा प्रजाति का बताया। पुजारी ब्रह्मानंद बौहरे की मौत की खबर सुनकर पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी। उनका विधि-विधान के साथ परिजनों ने अंतिम संस्कार किया।

Next Post

विश्व शांति की कामना से दी गई यज्ञ में आहुतियां, गाजे-बाजे के साथ निकली भव्य शोभायात्रा

Fri Jul 11 , 2025
ग्वालियर। फालका बाजार स्थित शांतिनाथ दिगंबर लाल जैन मंदिर में चल रहे आठ दिवसीय सिद्धचक्र महामंडल विधान का समापन शुक्रवार को ध्वजारोहण एवं विश्व शांति की कामना से हुए हवन के साथ हुआ। पंडित शुभम जैन शास्त्री एवं प्रमोद जैन के मार्गदर्शन में श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुतियां अर्पित कर […]

You May Like