जीआरपी ने की 36 बोतल विदेशी शराब जब्त, तीन आरोपी दबोचे

इंदौर: जीआरपी पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए विदेशी शराब की तस्करी कर रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से 36 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त की गई है.उक्त कार्रवाई शुक्रवार की रात को की गई है. रेलवे एसपी पद्म विलोचन शुक्ल के निर्देश और उप पुलिस अधीक्षक रेलवे ज्योति शर्मा के मार्गदर्शन में जीआरपी इंदौर का ड्यूटी बल रेलवे स्टेशन पर सतर्कता से तैनात था. इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति विदेशी शराब लेकर रेलवे स्टेशन पर मौजूद हैं. सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर 2 और 3 के बीच ब्रिज के पास घेराबंदी कर तीन व्यक्तियों को पकड़ा. पूछताछ और तलाशी के दौरान उनके बैग व झोलों से अवैध रूप से परिवहन की जा रही विदेशी मदिरा बरामद हुई.

जब्त शराब की कीमत साढ़े 58 हजार रुपए
आरोपियों के पास से 36 बोतल विदेशी शराब बरामद की गई, जिसकी मात्रा करीब 27 लीटर है. जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 58 हजार 560 रुपये बताई गई है. बरामद शराब में वेट, सिग्नेचर, रॉयल चैलेंज और ओल्ड स्मगलर जैसे ब्रांड शामिल हैं. प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी रेलवे के माध्यम से अंग्रेजी शराब की अवैध तस्करी कर रहे थे. मामले में जीआरपी पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.

ये हैं आरोपी…
पकड़े गए आरोपियों के नाम 61 वर्षीय प्रेमजी भाई पिता कानजी भाई निवासी जनता सोसाइटी, थाना कमलाबाग, जिला पोरबंदर (गुजरात), 58 वर्षीय वाला भाई पिता वैजा भाई वढेर निवासी भारतनगर एरोड्रम, थाना कमलाबाग, जिला पोरबंदर (गुजरात) तथा 50 वर्षीय मनसुखलाल पिता नजा भाई दाफदा निवासी संत रोहिदास नगर, मेघानी नगर, जिला जूनागढ़ (गुजरात) के रूप में हुई है. इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक राकेश वर्मा, प्रधान आरक्षक निरंजन मीणा, आरक्षक सुरजीत सिंह, आरक्षक किशोर परमार तथा आरपीएफ के जवान सुनील ढाका और संतोष गुर्जर की भूमिका सराहनीय रही

Next Post

तिलक नगर में वाहनों में आग लगाने वाले आरोपी को दबोचा

Sat Jan 24 , 2026
इंदौर: तिलक नगर थाना क्षेत्र में वाहनों में आगजनी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. आरोपी ने पारिवारिक तनाव और आपसी रंजिश के चलते इस घटना को अंजाम दिया था.थाना प्रभारी मनीष लोधा ने बताया कि मंगलवार 21 जनवरी की […]

You May Like