भिंड में युवक की लाठी-डंडों से पिटाई, घर पर कब्जे को लेकर विवाद

भिंड:दबोह थाना क्षेत्र के अंधियारी गांव में गुरुवार सुबह मकान को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया। इस दौरान एक पक्ष के चार लोगों ने युवक की लाठी-डंडों से जमकर पिटाई कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. अंधियारी गांव निवासी ओमप्रकाश का विवाद गांव के बल्लू कौरव और लखन कौरव से लंबे समय से चल रहा था। फरियादी के परिवार ने कई साल पहले एक मकान बल्लू और लखन को बेच दिया था, लेकिन ओमप्रकाश उस पर अब भी कब्जा किए हुए थे।

गुरुवार की सुबह लगभग 10 बजे, जब बल्लू और लखन ने ओमप्रकाश से मकान खाली करने को कहा तो विवाद बढ़ गया। इसी दौरान बल्लू, लखन और उनके परिवार के दो अन्य युवक मिलकर ओमप्रकाश की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। ओमप्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए।घायल ओमप्रकाश ने दबोह थाना पहुंचकर चारों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि पूरे मामले की पड़ताल की जा रही है और आरोपियों की पहचान के बाद उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा:

Next Post

17 लाख रुपए की इनामी नक्सली कमला सोड़ी ने किया आत्मसमर्पण, हिंसा का मार्ग छोड़ अपनाई मुख्यधारा

Thu Nov 6 , 2025
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई,06 नवंबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति-2025 तथा विकासोन्मुखी प्रशासनिक प्रयासों से प्रभावित होकर 17 लाख रुपए की इनामी महिला नक्सली कमला सोड़ी उर्फ उंगी उर्फ तरुणा (आयु 30 वर्ष) ने आज पुलिस अधीक्षक खैरागढ़-छुईखदान-गंडई (केसीजी) के समक्ष आत्मसमर्पण किया। कमला सोड़ी वर्ष 2011 से माओवादी संगठन […]

You May Like