स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए चंडीगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने जारी की सलाह

चंडीगढ़, (वार्ता) बदलते मौसम के बीच चंडीगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए नागरिकों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। विभाग ने बुखार, खांसी या छींक जैसे लक्षण होने पर सार्वजनिक स्थानों पर जाने से बचने और चिकित्सकीय परामर्श लेने की अपील की है।स्वास्थ्य विभाग के अनुसार स्वाइन फ्लू के प्रमुख लक्षणों में बुखार, खांसी, गले में खराश, नाक बहना या बंद होना, सांस लेने में कठिनाई, सिरदर्द, शरीर और जोड़ों में दर्द, कमजोरी, भूख न लगना, मतली, उल्टी तथा दस्त शामिल हैं। विभाग ने कहा कि ऐसे लक्षण दिखाई देने पर संक्रमण फैलने से रोकने के लिए सावधानी बरतना जरूरी है।

विभाग ने खांसते या छींकते समय मुंह और नाक को रुमाल से ढकने तथा साबुन और पानी से बार-बार हाथ धोने की सलाह दी है। लोगों को पर्याप्त पानी पीने, पौष्टिक आहार लेने और पर्याप्त नींद एवं आराम करने पर भी जोर दिया गया है।

स्वास्थ्य विभाग ने हाथ मिलाने और शारीरिक संपर्क वाले अभिवादन से बचने तथा सार्वजनिक स्थानों पर न थूकने की सलाह दी है। विभाग ने लोगों को चिकित्सकीय सलाह के बिना दवा नहीं लेने को भी कहा है।

विभाग ने लोगों से स्वाइन फ्लू के लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करने और लक्षण दिखाई देने पर डॉक्टर से संपर्क कर आवश्यक जांच एवं उपचार कराने की अपील की है। उसने कहा कि व्यक्तिगत स्वच्छता और निर्धारित सावधानियों का पालन कर संक्रमण के प्रसार को कम किया जा सकता है।

 

Next Post

राशिफल-पंचांग: 20 अगस्त 2026

Thu Aug 20 , 2026
पंचांग 20 अगस्त 2026:- रा.मि. 29 संवत् 2083 श्रावण शुक्ल अष्टमीं गुरूवासरे रात 9/57, विशाखा नक्षत्रे दिन 11/14, ब्रह्म योगे प्रात: 6/54, विष्टि करणे सू.उ. 5/36, सू.अ. 6/24, चन्द्रचार वृश्चिक, शु.रा. 8,10,11,2,3,6 अ.रा. 9,12,1,4,5,7 शुभांक- 0,3,7. —————————————————————– आज जिनका जन्म दिन है- गुरूवार 20 अगस्त 2026 उनका आगामी वर्ष: वर्ष […]

You May Like