भतीजे ने चाचा पर किया कुल्हाड़ी से वार

जबलपुर: पनागर थाना अंतर्गत कंदराखेड़ा में भतीजे ने चाचा पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस के मुताबिक राजा चौधरी 45 वर्ष निवासी कंदराखेड़ा पेट्रोल पम्प के सामने पनागर ने रिपोर्ट दर्ज कि बीती रात भतीजा लखन चौधरी शराब पीकर अपनी मां से विवाद कर रहा था, उसे समझा कर चला गया था।

रात लगभग 9 बजे उसका भतीजा लखन उसके घर के दरवाजे पर लात मार कर विवाद करने लगा। उससे शराब पीने के लिये पैसों की मांग कर रहा था उसने मना किया तो लखन कुल्हाड़ी लेकर घर के अंदर घुसने लगा उसने अंदर जाने से मना किया तो कुल्हाड़ी से हमला कर चोट पहुंचा दी। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।

Next Post

गोल्डी यादव और दिया मुखर्जी का लोकगीत 'नेवता' रिलीज

Mon Jul 28 , 2025
मुंबई, (वार्ता) गायिका गोल्डी यादव और अभिनेत्री दिया मुखर्जी का लोकगीत ‘नेवता’ रिलीज हो गया है। गोल्डी यादव और दिया मुखर्जी की शानदार जोड़ी में नया भोजपुरी लोकगीत ‘नेवता’ दर्शकों के बीच आया है। यह गाना वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। गोल्डी यादव […]

You May Like