बिरयानी खाने के बाद युवक की बिगड़ी तबीयत, पुलिस ने विक्रेता से शुरू की पूछताछ 

छतरपुर। नगर के ओरछा रोड थाना क्षेत्र अंतर्गत ट्रांसपोर्ट नगर में एक युवक की तबीयत अचानक बिगड़ने से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार महोबा निवासी पन्नालाल अहिरवार किसी काम से छतरपुर आए थे। दोपहर करीब 12 बजे उन्होंने ट्रांसपोर्ट नगर स्थित एक ठेले से बिरयानी खरीदी और वहीं बैठकर खाना शुरू किया। कुछ ही देर बाद उन्हें तेज सिरदर्द, उल्टी और चक्कर आने जैसी समस्या होने लगी।

अचानक तबीयत बिगड़ने पर स्थानीय लोगों की मदद से पन्नालाल को प्राथमिक उपचार दिलाया गया, जिसके बाद उन्होंने ओरछा रोड थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही थाना प्रभारी अपने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बिरयानी के सैंपल जब्त किए और उसे बेचने वाले युवक को पूछताछ के लिए थाने ले गई।

पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया फूड प्वॉइजनिंग का मामला लग रहा है, हालांकि सैंपल की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। वहीं, पन्नालाल की हालत अब स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने आसपास के अन्य लोगों से भी पूछताछ की है और जांच पूरी होने तक खाद्य दुकान की गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही है।

इस घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में असुरक्षित खाद्य सामग्री को लेकर चिंता बढ़ गई है।

Next Post

अंकुर कॉलोनी में बीजेएस द्वारा लगाया गया निशुल्क स्वास्थ्य शिविर 

Sun Nov 23 , 2025
सागर। भारतीय जैन संघटना चैप्टर मकरोनिया के तत्वाधान में रविवार को एक दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मरीजों की जांच कर उचित मार्गदर्शन एवं परामर्श प्रदान किया गया। रविवार को अंकुर कॉलोनी विद्या भवन में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 125 मरीजों का पंजीकरण किया गया। […]

You May Like

Play sound