360 किलोमीटर का सफर पैदल तय कर खंडवा पहुंचे पदयात्रियों ने दादाजी के दरबार में दादाधाम एक्सप्रेस ट्रेन फिर से शुरू कराने की लगाई अर्जी 

पांढुरना,दादा धाम एक्सप्रेस ट्रेन को पुनः प्रारंभ कराने की मांग को लेकर पांढुरना से खंडवा तक कि 360 किलोमीटर की दूरी 10 दिनों में पैदल पूरी कर पदयात्रियों ने श्री धुनीवाले दादाजी महाराज की समाधि स्थल पर पहुंचकर निशान अर्पित करते हुए दादा धाम एक्सप्रेस पुनः शुरू करने की अर्जी गुरु चरणों में समर्पित की।

गौरतलब हो कि पूर्व केंद्रीय मंत्री कमलनाथ के अथक प्रयासों के चलते शुरू की गई ददाधाम एक्सप्रेस ट्रेन को वर्तमान सरकार ने कोरोना संक्रमण काल से बंद कर दिया हैं ,जिससे अब भक्तगणों को दादाजी महाराज के समाधि स्थल के दर्शन करने जाने आने में बहुत अधिक परेशानी हो रही हैं ।

श्रद्धालुओं द्वारा लंबे समय से दादा धाम एक्सप्रेस ट्रेन को पुनः प्रारंभ कराने की मांग की जा रही है। लेकिन सरकार यह शुरू नहीं करा पा रही हैं ।जिससे भक्तगणों में भारी आक्रोश व्याप्त हैं ।

अब इस ददाधाम एक्सप्रेस ट्रेन को फिर से शुरु कराने की दादाजी के खंडवा दरबार में अर्जी लगाने बीते 17 जुलाई को पांढुरना नगर जिला मुख्यालय से दादाजी के अनन्य भक्त मनोज गुड़धे के नेतृत्व में पदयात्रियों का जत्था खंडवा के लिए रवाना हुआ,जिन्होंने 10 दिनों में यह 360 किलोमीटर का सफर पैदल ही आसमान से बरसते रिमझिम पानी में पूरा कर खंडवा पहुचकर आज गुरू पौर्णिमा के अवसर पर विधी विधान के साथ पूजा आरती कर यह ददाधाम ट्रेन फिर से शुरु कराने की दादाजी के दरबार में अर्जी लगाई है ।

Next Post

सीएम हाउस कूच के दौरान किसानों और पुलिस में तीखी झड़प, धक्का-मुक्की में फटे कपड़े; बोले- गेट तोड़कर अंदर घुसेंगे

Wed Jul 29 , 2026
भोपाल। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर राजधानी में सीएम हाउस घेराव के लिए निकले किसानों और पुलिस के बीच बुधवार को पॉलिटेक्निक चौराहे के पास तीखी झड़प हो गई। बैरिकेडिंग हटाने की कोशिश कर रहे किसानों को रोकने के लिए भारी पुलिस बल तैनात था। इस दौरान दोनों पक्षों […]

You May Like