भोपाल। रेलवे प्रशासन द्वारा गर्मी के सीजन में अतिरिक्त ट्रेनें चलाई जा रही है. सामान्य श्रेणी यात्री यातायात को ध्यान में रेलवे ने निर्णय लिया है. इस उद्देश्य से गाड़ी संख्या 01021 और 01022 सीएसएमटी-गोरखपुर-सीएसएमटी के बीच एक-एक ट्रिप अनारक्षित समर स्पेशल ट्रेन चल रही है. यह अनारक्षित समर स्पेशल ट्रेन पमरे के इटारसी, जबलपुर, कटनी एवं सतना स्टेशनों से होकर गन्तव्य को जा रही है.
गाड़ी संख्या 01021 सीएसएमटी से गोरखपुर अनारक्षित समर स्पेशल ट्रेन 16 अप्रैल को सीएसएमटी स्टेशन से रात 22:30 बजे प्रस्थान कर, इटारसी दोपहर 13:05 बजे, जबलपुर शाम 17:00 बजे, कटनी 19:00 बजे, सतना रात 21:00 बजे पहुँचकर और दूसरे दिन दोपहर 14:30 बजे गोरखपुर स्टेशन पहुँचेगी. इसी प्रकार गाड़ी संख्या 01022 गोरखपुर से सीएसएमटी अनारक्षित समर स्पेशल ट्रेन 18 अप्रैल को गोरखपुर स्टेशन से शाम 16:30 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन सतना सुबह 08:40 बजे, कटनी 10:05 बजे, जबलपुर दोपहर 12:10 बजे, इटारसी शाम 17:00 बजे पहुंचकर और दूसरे दिन सुबह 08:30 बजे सीएसएमटी स्टेशन पहुँचेगी. यह अनारक्षित स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में दादर, ठाणे, कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, जलगांव, भुसावल, खण्डवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, वाराणसी, जौनपुरएवं मऊ स्टेशनों पर रुकेगी. इस गाड़ी में 14 द्वितीय चेयरकार श्रेणी, 01 जनरेटर कार एवं 01 एसएलआरडी सहित कुल 16 कोच है.
