गोरखपुर में इंटरलॉकिंग का काम भोपाल रेल मंडल से गुजरने वाली 26 ट्रेने रहेंगी निरस्त

भोपाल। रेलवे ने के तीसरी लाइन के इंटरलॉकिंग कार्य के चलते दो दर्जन से अधिक ट्रेनें निरस्त रहेंगी. भोपाल मंडल से होकर गुजरने वाली 26 गाड़ियाँ अपनी आगामी निर्धारित तिथियों पर निरस्त रहेंगी. रेलवे ने इस संबंध में सूचना जारी कर दी है. उत्तर पूर्व रेलवे के गोरखपुर मंडल के गोरखपुर जं –गोरखपुर कैंट खंड के मध्य इंटरलॉकिंग का कार्य किया जा रहा. जिसके चलते कुछ ट्रेनों को निरस्त किया गया है. जिसमें गाड़ी संख्या 15017 लोकमान्य तिलक ट.–गोरखपुर एक्सप्रेस 27 अप्रैल से 03 मई तक और गाड़ी संख्या 15018 गोरखपुर–लोकमान्य तिलक ट. एक्सप्रेस 27 अप्रैल से 03 मई तक प्रतिदिन निरस्त रहेगी.

Next Post

भानपुर ब्रिज के नीचे से हटाया अतिक्रमण

Fri Apr 18 , 2025
भोपाल: भानपुर ब्रिज के नीचे वर्षों से जमे अतिक्रमण पर आखिरकार नगर निगम का हथौड़ा चल ही गया। निगम ने ब्रिज के नीचे अवैध रूप से संचालित दुकानों और ठेलों को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान निगम की टीम ने दो ट्रकों में भरकर अतिक्रमणकारियों का सामान भी जब्त किया। […]

You May Like