भोपाल: भानपुर ब्रिज के नीचे वर्षों से जमे अतिक्रमण पर आखिरकार नगर निगम का हथौड़ा चल ही गया। निगम ने ब्रिज के नीचे अवैध रूप से संचालित दुकानों और ठेलों को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान निगम की टीम ने दो ट्रकों में भरकर अतिक्रमणकारियों का सामान भी जब्त किया। दरअसल भानपुर ब्रिज के नीचे लंबे समय से अवैध कब्जे की शिकायतें मिल रही थीं। ब्रिज के नीचे फुटपाथ और सड़क के किनारों पर बड़ी संख्या में अस्थाई और स्थाई दुकानें लग गई थीं, जिसके कारण यातायात बुरी तरह से प्रभावित हो रहा था।
इनका कहना है
निगम उन लोगों की हर संभव मदद करने के लिए तैयार है, जो वैध तरीके से अपना व्यवसाय करना चाहते हैं। इसके लिए उन्हें उचित स्थान और लाइसेंस प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी जाएगी।
शैलेन्द्र सिंह भदौरिया, अतिक्रमण दस्ता अधिकारी, नगर निगम भोपाल
