
जबलपुर। कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने रविवार को विभिन्न ग्रामों का दौरा कर शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन और कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने धान पंजीयन के सत्यापन,सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण, किसानों की ई-केवायसी तथा स्वामित्व योजना के अंतर्गत रजिस्ट्री के कार्यों की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
कलेक्टर विश्वकर्मा जनपद पंचायत पनागर के अंतर्गत ग्राम पंचायत सूखा पहुंचे। यहां उन्होंने धान पंजीयन सत्यापन, सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों तथा स्वामित्व योजना के अंतर्गत रजिस्ट्री के कार्यों की जानकारी ली।
उन्होंने ग्रामीणों की पट्टा वितरण और पेंशन संबंधी समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इस दौरान एसडीएम कलावती ब्यारे, तहसीलदार नीरज तखरिया, सरपंच डॉ. रितेश सिंह ठाकुर तथा ग्रामीणजन उपस्थित थे।
पात्र हितग्राहियों की ई-केवाईसी कराने के निर्देश
कलेक्टर विश्वकर्मा जनपद पंचायत पनागर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत मंगेला पहुंचे। यहां उन्होंने धान पंजीयन सत्यापन, सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों तथा स्वामित्व योजना के अंतर्गत रजिस्ट्री के कार्यों की जानकारी ली।
उन्होंने पटवारियों को पात्र हितग्राहियों से संपर्क कर संबंधित कार्य पूर्ण कराने तथा उनकी ई- केवाईसी कराने के निर्देश दिए। साथ ही ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण सुनिश्चित करने के लिएसंबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। कलेक्टर विश्वकर्मा ने ग्राम बेलखाड़ू पहुंचकर स्वामित्व योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों
की ई-केवाईसी और रजिस्ट्री के संबंध में जानकारी ली। पंचायत बघौड़ा के ग्राम पिपरिया में दुर्गा पंडाल पहुंचकर स्वामित्व योजना के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। इस दौरान पटवारी ने उन्हें कार्य की प्रगति से अवगत कराया। जुझारी में स्वामित्व योजना के कार्यों का जायजा लिया ।
