
जबलपुर। भेड़ाघाट थाना अंतर्गत बहदन रेल्वे पुल के पास एक युवक पर ट्रेन धड़धड़ाते हुए गुजर गई जिसमें उसकी दर्दनाक मौत हो गई। मृतक ने आत्महत्या की है या वह किसी हादसे का शिकार हुआ इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस मर्ग कायम कर रही है।
पुलिस के मुताबिक अंकित कुशवाहा 23 वर्ष निवासी चांदनखेड़ा गोटेगांव जिला नरसिंहपुर ने बताया कि उसका साला रविवार सुबह लगभग 10 बजे घर ज्वाप जमुनिया से जबलपुर को जाने के लिये कहकर निकला था, बहदन पुल के पास ट्रेन से कटकर साले ओमप्रकाश कुशवाहा 26 वर्ष निवासी ग्राम ज्वाप जमुनिया की मौत हो गई । सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पीएम के लिए भिजवाते हुये मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
