
जबलपुर । पाटन थाना अंतर्गत गुरू पिपरिया में रविवार को पंचायत सचिव और कारखाना मालिक के बीच आरटीआई लगाने की बात पर उपजे विवाद पर टकराव हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे के साथ जमकर मारपीट कर दी। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
पुलिस के मुताबिक रजत शर्मा 28 वर्ष निवासी ग्राम गुरू पिपरिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह नूडल्स का कारखाना जबलपुर में चलाता है उसकी जमीन व घर ग्राम गुरू पिपरिया में है, रविवार को अष्टमी की पूजा होनी थी वह आरती के समय पूजा में पत्नी के साथ पहुंचा जहां परिवार के अन्य लोग भी थे, वह पूजा करने घर के दिवाले में हाथ जोडक़र खड़ा था तभी बड़े पिता का लडक़ा नरेन्द्र शर्मा आया जिनकी उसने पूर्व में आरटीआई लगाकर उनके कार्यों की जानकारी चाही गई थी उसी बात को लेकर नरेन्द्र शर्मा विवाद करते हुए हुये चेहरे में मुक्का मार दिया जिससे उसे चोट आ गई । वहीं नरेन्द्र शर्मा 38 वर्ष निवासी ग्राम गुरू पिपरिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह पंचायत सचिव है घर में अष्टमी की पूजा थी वह जबलपुर से परिवार सहित गुरू पिपरिया आया था लगभग 11-30 बजे सभी पूजा कर रहे थे तभी उसके चाचा का लडक़ा रजत शर्मा अपनी पत्नी के साथ पूजा में शामिल होने के लिये आया, पूर्व में भी रजत शर्मा ने विवाद किया है, दरवाजे पर उसकी बड़ी भाभी दिव्यानी शर्मा खड़ीं थीं रजत शर्मा आकर भाभी दिव्यानी शर्मा के बाल पकडक़र दरवाजे से हटाकर जबरदस्ती अंदर घुसकर उसके विवाद करने लगा, उसने मना किया तो उसके साथ हाथ मुक्कों से मारपीट कर दी।
