लोडिंग वाहन की टक्कर से दो घायल

जबलपुर। सुहजनी मझौली में लोडिंग वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल हो गए जिन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस के मुताबिक सोहेल खान 32 वर्ष निवासी अहमद नगर गोहलपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि ग्राम सुहजनी माता मंदिर के मेले वह एवं उसके पहचान के मोहम्मद जहांगीर, रामगोपाल टेकाम, संजय टेकाम सभी लोग अपनी दुकान लगाने 2 मोटर सायकल से गए थे।

सभी सामान सुरक्षित रखकर अपने घर जा रहे थे एक मोटर सायकल में वह तथा संजय टेकाम थे एवं दूसरी मोटर सायकल रामगोपाल चला था जिसके पीछे मोह. जहांगीर बैठा था। सुहजनी रोड मोड़ के पास मझौली पहॅुचे तभी पीछे से आ रहे लोडिंग वाहन क्रमांक एमपी 20 एलबी 1102 का चालक तेज गति लापरवाही से चलाते हुये रामगोपाल की मोटर सायकल में पीछे से टक्कर मार दिया जिससे रामगोपाल एवं मोह. जहांगीर दोनों मोटर सायकल सहित गिर गये। दोनों को चोटें आ गई।

Next Post

नवरात्र में माता टेकरी पर उमड़ा आस्था का सैलाब

Sun Oct 18 , 2026
देवास। शारदीय नवरात्र में माता टेकरी पर आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। दिन हो या रात, मां के दरबार में पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हो रहा। हाथों में पूजा की थाली, जुबां पर माता रानी के जयकारे और मन में दर्शन की अभिलाषा लिए भक्त […]

You May Like