जबलपुर: करमचंद चौक स्थित नाला इन दिनों स्थानीय व्यापारियों और रहवासियों के लिए मुसीबत का सबब बना हुआ है। आलम ये है कि दिन भर दुर्गंध के बीच लोगों को रहना पड़ रहा है। हैरानी की बात तो ये है कि जिम्मेदार अधिकारियों को कई बार स्थानीयजनों ने नाला की सफाई करने कहा है लेकिन आज तक नाला की सफाई नहीं हुई है। ताजी तस्वीर में स्पष्ट नजर आ रहा है कि नाला पूरी तरह चोक है और गंदगी पूरी भरी हुई है।
जानकारी के अनुसार नगर निगम प्रशासन द्वारा बरसात के पहले शहर के बड़े बड़े नालों को चिन्हित कर नालों की सफाई की जाती है और नाला गैंग सक्रिय हो जाती है लेकिन कॉलोनी में स्थित नालों की तरफ नगर निगम का ध्यान नहीं जाता। ऐसे में लोग महापौर से अब पूछने लगे हैं कि साहब आपकी नाला गैंग कहां गायब हो गई है।
Next Post
महावीर जयंती पर भोपाल में विराट कवि सम्मेलन, 30 मार्च को भव्य शोभायात्रा
Thu Mar 26 , 2026
भोपाल। महावीर जयंती के अवसर पर अशोका गार्डन स्थित श्री 1008 पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में 12 से 30 मार्च तक धार्मिक आयोजनों की श्रृंखला चल रही है। इस दौरान प्रतिदिन भजन-कीर्तन से मंदिर परिसर भक्तिमय बना हुआ है। 29 मार्च को भगवान महावीर की माता त्रिशला की गोद भराई […]

You May Like
-
9 months ago
भोपाल को मिले 4 शव वाहन, विधायक ने दिखाई हरी झंड़ी
-
10 months ago
एक दूसरे पर दोषारोपण नहीं सामंजस्य से काम करे
-
1 year ago
होमगार्ड सैनिकों को कॉल ऑफ देने पर रोक