अप्रेंटिसशिप एवं रोजगार मेला 19 को

सीहोर। युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने जिला मुख्यालय पर शासकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में युवा रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया जाएगा. मेले में रोजगार विभाग द्वारा स्थानीय, प्रदेश एवं अन्य राज्यों की कंपनियों को आमंत्रित किया गया है, जो युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करेंगी. इसी तरह जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के माध्यम से स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी दी जाएगी तथा नवीन प्रकरण भी स्वीकार किए जाएंगे. इस दौरान आईटीआई विभाग द्वारा अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन कर युवाओं का चयन किया जाएगा.

 

Next Post

फर्जी हस्ताक्षर कर 15‌ लाख हड़पे

Fri Feb 13 , 2026
जबलपुर: फर्जी हस्ताक्षर कर 15 लाख रूपये हड़पने वालों पर पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।गोरखपुर पुलिस ने बताया कि प्रखर पाठक 30 वर्ष निवासी सुखसागर वैली ग्वारीघाट ने लिखित शिकायत की कि उसकी मुलाकात वर्ष 2018 में रामाकांत सतनामी से भूमि के सौदे के लिये हुई […]

You May Like