रीवा में सुबह से छाये रहे बादल और दोपहर हुई बूंदाबांदी

रीवा: पिछले एक सप्ताह से मौसम का मिजाज बदला हुआ है लगातार बादलो के लुका छिपी और बूंदाबांदी से किसान गेंहू की फसल को लेकर चिंतित है. सुबह से बादल छाये हुए थे और दोपहर बूंदाबांदी हुई. जबकि जिले के कई हिस्सो में तेज बौछारे पड़ी. इस समय किसान गेंहू की कटाई में लगा हुआ है बेमौसम बारिश को देखते हुए मशीन से कटाई युद्ध स्तर पर जारी है. मौसम विभाग की माने तो 24 घंटे के अंदर तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना है.

दरअसल जिले भर में गेंहू की फसल पक कर तैयार है और आंधी-बारिश के साथ ओलावृष्टि को लेकर किसान डऱा हुआ है. जब फसलो को पानी चाहिए था तब बारिश नही हुई और अब फसल पूरी पक कर तैयार है तो मौसम कहर ढ़ा रहा है. एक सप्ताह के अंदर कई बार अलग-अलग हिस्सो में बारिश हुई. सुबह घने बादल छाये हुए थे और दोपहर को बूंदाबांदी हुई. हालाकि शहरी क्षेत्र के आसपास तेज बारिश नही हुई, लेकिन जिले के कुछ ग्रामीण हिस्सो में तेज बौछारे पड़ी है, हालाकि कोई नुकसान नही हुआ है. मौसम विभाग ने ओलावृष्टि के साथ बारिश की संभावना जताई है. तापमान में भी परिवर्तन देखने को मिला है.

दिन का अधिकतम तापमान घट कर 34.6 डिग्री पहुंच गया है तो वही रात का न्यूनतम तापमान 23.8 पर है. जबकि इसके पहले तापमान 38 डिग्री तक पहुंच चुका था. आसपास हुई बूंदाबांदी के चलते मौसम में दिन भर ठंडक रही और धूप न होने के कारण तपन का असर कम रहा. लेकिन जैसे ही आसमान से बादल हटेगे तेज गर्मी के साथ गर्म हवाएं शुरू हो जाएगी. शनिवार तक मौसम खराब रहने का अलर्ट जारी किया गया था. सोमवार से मौसम साफ होने की उम्मीद है. किसानो की फसल खेत में पक कर खड़ी है और ओलावृष्टि का डऱ किसानो को सता रहा है. अभी तक रीवा में कही भी ओलावृष्टि नही हुई है. संभावना को देखते हुए किसान फसल की कटाई और मिजाई में लगे हुए है ताकि गेंहू अंदर चला जाए और आर्थिक नुकसान न हो.
अप्रैल 1970 में पहुंचा था 45 डिग्री तापमान
अप्रैल के महीने में तापमान बढऩे के साथ गर्मी चरम पर पहुंचने लगती है. लेकिन कई दिनो से आसमान में बादल बने हुए है और तापमान में गिरावट के साथ उमस भरी गर्मी बनी हुई है. पिछले वर्षो के आकड़ो पर अगर नजर डाले तो वर्ष 20 अप्रैल 1970 को उच्चतम अधिकतम तापमान 45 डिग्री दर्ज किया गया था और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री 6 अप्रैल 2013 को दर्ज किया गया था. इसके साथ ही सर्वाधिक कुल मानसिक वर्षा 45 मि.मी वर्ष 1971 को दर्ज की गई थी. इसके साथ ही 24 घंटे में सर्वाधिक वर्षा 35.8 मि.मी 25 अप्रैल 1988 में दर्ज की गई थी

Next Post

युवती ने फांसी लगाकर दी जान

Sat Apr 4 , 2026
इंदौर: खजराना थाना क्षेत्र की बंगाली कॉलोनी में 19 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है.थाना प्रभारी मनोज सेंधव ने बताया कि मृतका की पहचान डॉली पिता रखालदास निवासी बंगाली कॉलोनी के रूप में हुई है. उसने घर के […]

You May Like