भागीरथपुरा में मजदूर की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या की आशंका पर पुलिस जांच में जुटी

इंदौर: बाणगंगा थाना क्षेत्र के भागीरथपुरा इलाके में रहने वाले 42 वर्षीय एक व्यक्ति की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक अपने साथियों के साथ रहकर फोटो बाइंडिंग का काम करता था और मूल रूप से छत्तीसगढ़ का निवासी बताया जा रहा है।प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाकर जांच शुरू की।

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि घटना से पहले मृतक और कुछ लोगों ने साथ बैठकर शराब भी पी थी। पुलिस ने संदेह के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। एसीपी रुबिना मिजवानी ने बताया कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी। फिलहाल पुलिस हत्या की आशंका के एंगल से मामले की गंभीरता से जांच में जुटी हुई है।

Next Post

चिन्हित ब्लैक स्पाटों का अधिकारी स्थल भ्रमण कर देंगे रिपोर्ट

Thu Feb 12 , 2026
रीवा: कलेक्ट्रेट के बाणसागर सभागार में सडक़ सुरक्षा समिति से संबंधित बैठक में कलेक्टर ने कहा कि सडक़ दुर्घटनाओं को रोकने के लिए लगातार कार्यवाही करें.ब्लैक स्पाटों का संबंधित विभागीय अधिकारी स्थल निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें. उन्होंने कहा कि सडक़ दुर्घटनाओं की रोकथाम की उच्च स्तर से मानीटरिंग की […]

You May Like