ग्वालियर: बकरीद पर कुर्बानी के लिए बकरा मंडी में लाए गए लगभग 1500 बकरा में से 600 से अधिक बकरे बिके। ग्वालियर की गेंड़े वाली सड़क पर स्थित बकरा मंडी पर पिछले तीन दिन से लगातार बकरों की खरीद फरोख्त की जा रही थी। उल्लेखनीय है कि आज 7 जून को पूरे विश्व की तरह ग्वालियर में भी बकरीद मुस्लिम धर्म के अनुसार पारंपरिक रूप से मनाई जा रही है जिसके लिए मुस्लिम धर्म के लोग पिछले काफी समय से खरीदारी में लगे हुए थे।
इसी तारतम्य में बकरा मंडी में कुर्बानी के लिए बकरा खरीदने दूर-दूर से लोग आए। एक बकरा विक्रेता हाजी वहीद कुरैशी ने बताया कि ग्वालियर में सबसे महंगा बकरा 50 से 60 हजार रुपए का बिका है वही सबसे सस्ता 4000 से 8000 तक रुपए का बिका। वहीं हैदराबाद से आए अनवर कुरैशी ने बताया कि वह हैदराबाद से 45 बकरा लेकर आए थे जिनमें से 35 बकरों की बिक्री हुई लेकिन और वर्ष की अपेक्षाकृत इस वर्ष खरीदारी कमजोर रही।
