होटल के पास मिला बुजुर्ग का शवः रातभर इलाके में घूमता रहा, रहवासी बोले नशे में था

हरदा। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में बुजुर्ग का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव हवेली होटल के पास आरा मशीन के नजदीक पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तुरंत डायल 112 पर दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

सिटी कोतवाली टीआई रोशनलाल भारती ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 50 से 55 वर्ष के बीच लग रही है। उसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस को सूचना मिली थी कि हवेली होटल के पास एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा है। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को जिला अस्पताल भेज दिया और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस की पूछताछ में आसपास के लोगों ने बताया कि मृतक मंगलवार रात से ही इस क्षेत्र में घूम रहा था। सुबह उसे नशे की हालत में देखा गया था। करीब दस बजे जब वह अचेत अवस्था में पड़ा मिला तो लोगों ने उस पर पानी डालकर उठाने की कोशिश की, लेकिन शरीर में कोई हलचल नहीं हुई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

टीआई रोशनलाल भारती के अनुसार, मृतक की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। उसके पहनावे से वह ग्रामीण क्षेत्र का निवासी प्रतीत हो रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Next Post

अखिलेश यादव की बेटी पर आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला: छतरपुर में फेसबुक यूजर के खिलाफ केस दर्ज

Thu Jun 18 , 2026
छतरपुर। कोतवाली थाना पुलिस ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की बेटी के संबंध में सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने के मामले में एक फेसबुक यूजर के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई शुरू […]

You May Like