महिला क्रिकेटर दीप्ति शर्मा का PM मोदी पर बयान: “उन्हें मेरी पसंदीदा पनीर डिश और हर छोटी आदत भी पता है” 

नई दिल्ली, 07 नवम्बर (वार्ता): भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने विश्व चैंपियन बनने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। प्लेयर ऑफ द सीरीज रहीं दीप्ति शर्मा और बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली स्नेह राणा ने इस मुलाकात को प्रेरणादायी बताया। आईएएनएस से बात करते हुए दीप्ति शर्मा ने कहा कि विश्व कप जीतकर उन्हें और पूरे देश को यह लम्हा पूरी जिंदगी याद रहेगा।

मोदी को पता हैं खिलाड़ियों की छोटी-छोटी पसंद

दीप्ति शर्मा ने प्रधानमंत्री मोदी की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें खिलाड़ियों की छोटी-छोटी आदतें और पसंद पता हैं। दीप्ति ने बताया कि पीएम को पता था कि वह भगवान हनुमान की भक्त हैं और उन्होंने इंस्टाग्राम पर ‘जय श्री राम’ कैप्शन लिखा था। दीप्ति ने हैरान होते हुए कहा, “पीएम ने कहा कि खाने में आपका पसंदीदा ‘पनीर’ बना है। उन्हें मेरी पसंदीदा डिश भी पता थी। यह बताता है कि वे हमें फॉलो करते हैं।”

पीएम मोदी का महिला सशक्तिकरण विजन स्पष्ट

स्नेह राणा ने कहा कि 2 नवंबर उनकी टीम और देश के लिए गर्व का पल था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी से मिलकर काफी अच्छा लगा और उन्होंने हमें दो घंटे का समय दिया। राणा ने बताया कि पीएम मोदी को हमारे रिकॉर्ड्स के बारे में सब कुछ पता था, जो हैरान करने वाला था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का महिला सशक्तिकरण को लेकर विजन स्पष्ट है और उनसे मिलना हमेशा प्रेरणादायी होता है।

Next Post

रणजी ट्रॉफी: विदर्भ की जीत का क्रम थमा, दो लेफ्ट-आर्म स्पिनर संयोजन से संतुलन बिगड़ा; गेंदबाजी में विविधता का अभाव

Fri Nov 7 , 2025
नई दिल्ली, 07 नवम्बर (वार्ता): रणजी ट्रॉफी सत्र 2025-26 में पूर्व चैम्पियन विदर्भ का विजयी क्रम थम गया है। नगालैंड को हराने के बाद टीम लगातार दो मैच ड्रॉ खेलने पर मजबूर हुई है, जिसमें तमिलनाडु के खिलाफ हालिया मुकाबला भी शामिल है। कोयंबटूर में खेले गए इस मैच में […]

You May Like