पुलिस चैकिंग में जब्त मॉडीफाई सायलेंसरों पर चला रोलर

उज्जैन। बुलेट में लगे पटाखे की आवाज करते मॉडीफाई सायलेंसरों को जब्त कर पुलिस ने गुरुवार दोपहर टावर चौक पर नष्ट करने के लिए रोड रोलर चलाया। पिछले वर्ष भी पुलिस में इसी तरह की कार्रवाई की थी। यातायात पुलिस द्वारा शहर में प्रतिदिन चैकिंग पॉइंट लगाकर वाहनों की जांच की जा रही है। चेकिंग के बुलेट के साइलेंसरों को मॉडीफाई कराकर सडक़ों पर दौड़ाने वालों को पकड़ा जा रहा है। जिनके खिलाफ जमाने की कार्रवाई कर सायलेंसर जब्त किए जा रहे हैं। साइलेंसर से पटाखों की तेज आवाज और गोली चलने जैसी आवाज से लोग दहशत में आ रहे थे। जिसकी लगातार शिकायत पुलिस के पास पहुंच रही थी। पुलिस ने दो माह की कार्रवाई के दौरान 105 सायलेंसरों को जब्त किया था।

Next Post

सी एम को डिजिटल बजट भेंट

Thu Apr 3 , 2025
इंदौर। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को इंदौर नगर पालिक निगम के वित्तीय वर्ष 2025-26 का डिजिटल बजट भेंट किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट , श्री रमेश मेंदोला , श्रीमती मालिनी लक्ष्मण सिंह गौड़ , श्री सुमित मिश्रा , श्री श्रवण सिंह चावड़ा […]

You May Like