पति-पत्नी के निजी जीवन का वीडियो वायरल, अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

भोपाल। राजधानी में एक पति पत्नी के निजी पलों का वीडियो वायरल करने वाले अज्ञात आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है. पीडि़ता के अनुसार एक सप्ताह पहले जब वह अपने घर पर अपने पति के साथ थी. इसी दौरान किसी अज्ञात आरोपी द्वारा चुपके से वीडियो बनाकर वायरल किया गया. मामले की शिकायत के बाद अज्ञात आरोपी तलाश पुलिस कर रही है. मिली जानकारी के अनुसार शहर के

शाहपुरा इलाके में रहने वाले एक दंपति के साथ यह घटना घटी है. अज्ञात आरोपी ने वीडियो बनाते हुए इसे सोशल मीडिया पर वायरल किया है. वायरल वीडियो सामने आने के बाद पीड़िता ने अज्ञात व्यक्ति और इंस्टाग्राम आईटी होल्टर के खिलाफ केस दर्ज कराया. पुलिस ने केस दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है.

Next Post

मैक्रों के इस्तीफे की मांग को लेकर फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन

Wed Sep 10 , 2025
पेरिस, 10 सितंबर (वार्ता) फ्रांस में बजट कटौती के विरोध, वेतन बढ़ोतरी और राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के इस्तीफे की मांग को लेकर बुधवार को बड़ी संख्या में लोगों ने सड़कों पर उतरकर उग्र प्रदर्शन किया। राष्ट्र व्यापी बंद का आह्वान वामपंथी दलों ने किया है और इसे ‘ब्लॉक एवरीथिंग’ नाम […]

You May Like

मनोरंजन