रसूखदार ने शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म,पीड़िता की शिकायत पर FIR दर्ज

सिंगरौली। बरगवां थाना क्षेत्र के ग्राम दुधमनिया निवासी एक युवक ने शादी का झांसा देकर लगातार दुराचार करता रहा। युवक ने अंतत: शादी करने से इंकार कर दिया। जहां पीड़िता बरगवां थाना पहुंच आरोपी के खिलाफ दुराचार का मामला पंजीबद्ध कराई है। पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध दुराचार का मामला दर्ज करते हुये उसे अभिरक्षा में लेकर पूछताछ कर रही है।

बरगवां पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम दुधमनिया निवासी आरोपी विजय प्रताप सिंह गोड़ पिछले तीन

चार वर्षो से एक युवती को शादी का झांसा देकर कई बार अवैध संबंध बनाया और इस बीच आरोपी युवती से मोबाईल पर लगातार बातचीत भी करता रहा। पीड़िता के अनुसार 16 फरवरी 2022 के दिन सूने घर में पहुंच दुराचार किया था। उसके बाद विजय प्रताप सिंह शादी करने को कहकर मेरे साथ कई बार गलत काम किया है। विजय प्रताप सिंह अंतिम बार इसी महीने की 15 मई 25 को बन्दी के जंगल में मेरे साथ गलत काम किया है। अब विजय प्रताप सिंह मेरे साथ शादी करने से मना कर रहा है। जहां कल बीते दिन गुरूवार को युवती अपने मॉ के साथ बरगवां थाना पहुंच आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट की। पुलिस ने आरोपी विजय प्रताप सिंह के खिलाफ बीएनएस की धारा 69 के तहत अपराध पंजीबद्ध करते हुये आरोपी को हिरासत में लेकर पूछतांछ करते हुये विवेचना शुरू कर दी है। फिलहाल बताया जा रहा है कि आरोपी रसूखदार है।

इनका कहना

एक युवती ने विजय प्रताप सिंह के खिलाफ दुष्कृत करने का मामला दर्ज कराया है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

राकेश साहू

निरीक्षक, थाना बरगवां

Next Post

अभिलेख न देने पर दर्ज होगी FIR 

Fri May 30 , 2025
रीवा। जिला संयोजक जनजातीय कार्य विभाग कमलेश्वर सिंह ने विभाग के दो निलंबित कर्मचारियों विकास कुमार तिवारी सहायक ग्रेड तीन और शिव प्रसाद पटेल सहायक वर्ग तीन को शासकीय अभिलेख तीन दिवस में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं. जिला संयोजक ने कहा है कि निलंबित कर्मचारियों द्वारा कारण बताओ […]

You May Like